#नेपाल_यात्रा #भाग_4
आज तीसरे दिन पुरा झुण्ड पोखरा जाने के लिए उत्साहित था, और जल्द से जल्द पोखरा पहुँचने के लिए सभी बेचैन थे। खैर काठमांडू के होटल को टाटा कर सुबह 5बजे ही हम पोखरा के लिए निकल पड़े। 200 km की यात्रा थी जो रम्य नदी-नालो ,झरनो और पहाड़ो से सजी हुई थी। थोड़ी दूर निकलते ही पुरा काठमांडू शहर के दर्शन होने लगे।
थोड़ा आगे बढ़ने पर सभी आश्चर्य से एक ओर देखने लगे, वो था मनोकामना मंदिर जाने के लिए बनाया गया, तकरीबन 3km लंबा रोप वे, जो धीरे धीरे बादलों के बीच से होता हुआ मनोकामना मंदिर की रोमांचक यात्रा 20 मिनट में पुरी करवा रहा था। चुकने का तो प्रश्न ही नही था, पर किराया700 रू हर व्यक्ति था। खैर टिकट लिया गया और पहले 5मिनट में ही वो वसुल हो गया जव रोप वे एकदम 90° की खड़ी चढाई पर था, और धीरे धीरे बादलों से पार होकर उपर जा रहा था, रोमांच के मारे सभी सन्न थे और शरीर के सारे बाल खड़े हो गये,
उपर नेपाली पैगोडा शैली का बना प्राचीन मंदिर था।
दर्शन करने के बाद पोखरा पहुँच कर होटल खोजने का काम शुरू हुआ, जोकि हमने पहले ही mmt पर बुक कर रखा था पर मोबाइल काम नही करने से हर जगह रास्ता खोजने में परेशानी हो रही थी।
धुप खिली हुई थी और पोखरा के उपर अन्नपुर्णा के शिखर बर्फ से लदे चमक रहे थे। तो हम पहले होटल मे आराम कर नजदीक के बाजार घुमने निकल पड़े।
पोखरा, काठमांडू से बहुत ही सुंदर और शांत जगह है, यहाँ उतना धमाचौकडी भी नही है। फेवाडूॅमा झील के किनारे बसा ये शहर मन मोह लेने वाला था, बाजार से वापस आ सभी आराम करने और कल सुबह से ही पोखरा देखने का इरादा किया गया। वैसे यहाँ सब कुछ बिना देखे ही दिख रहा था कुछ विशेष प्रयास की जरूरत नही थी, होटल के संचालक ने बताया की यहाँ से 5km दूर पास से ही नागरकोट जगह से सुर्योदय बहुत आर्कषक होता है, वहाँ जाने का प्लान कर आज का विश्राम पोखरा में ही। क्रमशः ...
धन्यवाद।
जो देश पडोसी देश की कृपा पर पलता हो । जहाँ जीवन यापन की अधिकांश वस्तुएं आयात किया जाता हो वहाँ बेरोजगारी की छाया को दुर करने का एक मात्र जरिया पर्यटन और पर्यटक ही है, तो इनका ख्याल रखना तो बनता ही है।
ReplyDeleteबिल्कुल सही कहा आपने भईया जी, थोड़ा अस्त व्यस्ता प्रशासनिक स्तर पर तो है पर उनको दूर करने के प्रयास भी काफी है। हर तरह की सर्विस का रिस्पांस टाइम बहुत बेहतरीन है। चंद्रागिरी हिल्स जाते समय जब कुछ कर्मचारी असभ्यता कर रहे थे। तो मैंने उसकी वेबसाइट पर कमेंट किया था। जिसपर कार्रवाई कर मुझे सुचित भी किया और माफी मांगी थी जबकि मैं भूल चुका था।
Delete