#नेपाल_यात्रा #भाग_3

काठमांडू मे आज दुसरी रात बहुत शानदार रही और झुण्ड सभी लोगों ने अपने अपने तरीके से इंजाय किया। अगली सुबह सबको जगाने में परिश्रम करना पड़ा, कुछ लोग सुबह वाले सरदर्द के शिकार थे। खैर जल्दी से होटल के काॅप्लिमेंट्री नास्ते का आनंद उठा सभी तैयार थे। काठमांडू भ्रमण को।
आज काठमांडू भ्रमण पुरा कर लेने के इरादे से जल्दी- जल्दी सारे जगहों को कवर करने का निश्चय किया गया। जो इस प्रकार थे।
• #दरबार_स्कायर- प्राचीन स्थल, ढेर सारे लकड़ी के भवन(काष्ठ मंडप) जिनके कारण ही इस शहर का नाम काठमांडू पड़ा। सभी भवन आकर्षक थे खास कर 55 खिड़कीयो वाला घर, सभी मंडपो को धातु और नक्काशी से सुदंरतापुर्वक सजाया गया था।
• #नरायनहिती_पैलेस - पुराना राज निवास जहाँ 2008 में समस्त राचपरिवार का नरसंहार हुआ था, राजकुमार के हाथों ही फिर इस म्यूजियम बना दिया गया। राज परिवार आजकल हनुमार द्वारा मे रहता है।
• #राष्ट्रीय_म्यूजियम- स्वयंभूनाथ की पहाड़ियों के रास्ते में स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय काठमांडू के लोगों और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां पर पुरानी कलाकृतियों के अलावा निवर्तमान राजाओं के स्मृतिचिह्नों और हाल ही में इस्तेमाल किए गए हथियारों को प्रदर्शित किया गया है। इस संग्रहालय में आने वाला दर्शक यहां आकर जाने पाते हैं कि पुराने समय में नेपाल पर राज करने के लिए कैसे युद्ध किए गए और बाद में अंग्रेजों से बचाने के लिए किस प्रकार की लड़ाईयां लड़ी गई। इसके अलावा संग्रहालय में पुरानी प्रतिमाएं, तस्वीरें और वॉल पेंटिंग्स भी देखी जा सकती हैं। यहां पर गुड़ियों और सिक्कों का संग्रह भी देखा जा सकता है। इनमें से कुछ सिक्के तो ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के हैं।
• #गार्डन_ऑफ_ड्रीम्स- सुरम्य उद्यान शांतिपूर्ण परिसर।
• #राॅयल_बाॅटनिकल_गार्डन- खुबसुरत उद्यान विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का दुर्लभ संग्रह।
• #चंद्रागिरी- पहाड़ की तराई में स्थित दर्शनीय पर्यटक स्थल और फोटो साईट।
• #विश्राम_विष्णु_मंदिर- अनोखा मंदिर जल में शेषनाग पर विश्राम करते श्री हरी की दुर्लभ प्रतीमा, ऐसा आजतक मैंने भारत में भी कही नही देखा।
शाम को वापस अपने नीड़ मे आ जल्द से सोना था अगली सुबह हमारा झुण्ड निकलने वाला इक नयी जगह पोखरा के लिए... क्रमशः
No comments:
Post a Comment